[ नया पैटर्न ] 12वीं आर्ट्स में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

अक्सर कला संकाय लेने वाले विद्यार्थियों के मन में यह प्रश्न अवश्य रहता हैं कि 12th Arts Me Kitne Subject Hote Hai तथा सिलेबस क्या रहता है?

कुछ ऐसे भी छात्र होते है जो 10वीं कक्षा पास कर लेने के पश्चात आगे आर्ट्स विषय को लेकर अपनी शिक्षा को जारी रखना चाहते हैं उनके मन में भी यह सवाल आता है कि 12वीं आर्ट्स में सब्जेक्ट कितने होते है? और विषयो की जानकारी होना भी बहुत जरुरी हैं।

तो इस लेख में हम 12वीं आर्ट्स के विषय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगें और पाठ्यक्रम क्या होता है? कोन सा सब्जेक्ट लाभदायक हो सकता है? इत्यादि सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जायेंगी।

12th Arts Me Kitne Subject Hote Hai
12th Arts Me Kitne Subject Hote Hai

12th Arts Me Kitne Subject Hote Hai

वैसे तो आर्ट्स में बहुत से विषय होते है जिसमे भाषा के अंतर्गत कोई दो विषय और मुख्य विषय के रुप में कोई तीन सब्जेक्ट का चयन विद्यार्थी को करना होता हैं तो कुल मिलाकर 12वीं आर्ट्स में पांच सब्जेक्ट होते है।

लेकिन कुछ राज्यों में एक अतिरिक्त विषय का अध्ययन भी कराया जा सकता है और पाठ्यक्रम भी कुछ भिन्न हो सकता है यह उस राज्य की शिक्षा नीति पर भी निर्भर करता है। कुछ इस प्रकार के पैटर्न किसी एक पैटर्न के द्वारा विषय चयन की प्रक्रिया की जाती हैं –

भाषा विषय (Language Subject)
हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, उर्दू आदि।

अनिवार्य विषय (Compulsory Subject)
इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र आदि।


महत्वपूर्ण विषय: अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, एग्रीकल्चर, भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र।

वैकल्पिक विषय: समाजशास्त्र, संगीत, नृत्य, चित्रकला, फैशन डिजाइनिंग, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, मनोविज्ञान, गणित, सामाजिक कार्य आदि।


अनिवार्य विषय: इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, ग्रहविज्ञान, हिन्दी, अंग्रेज़ी।

वैकल्पिक विषय: कंप्यूटर साइंस, संगीत, योगा, डांस, गणित आदि।

यह तीन तरह के पैटर्न बताने का कारण, आप जिस बोर्ड से शिक्षा प्राप्त कर रहें वह बोर्ड किस प्रकार से विषय के चयन की प्रक्रिया करवाती है उस पर निर्भर करता है और प्रवेश लेने से पहले विषय चयन की प्रक्रिया अच्छे से समझ ले।

कुछ राज्यों में नई शिक्षा नीति के अनुसार इतिहास को तीन भाग, राजनीति को दो भाग, भूगोल को दो भागों में विभाजित किया गया है लेकिन आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्यूंकि कुल विषय पांच ही होंगे।

अब हम 12वीं आर्ट्स में कोन से विषय में क्या पढ़ाया जाता है इसके बारे में चर्चा करेंगें परन्तु सभी बोर्ड का पाठ्यक्रम अलग अलग हो सकता है –

इतिहास (History)

इस विषय में आपको हड़प्पा सभ्यता, आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक विकास, आंदोलन और उसके व्याख्यान, इतिहासिक घटनाएं, अभिलेखों का अध्ययन आदि कराया जाता हैं।

प्राचीन इतिहास: इसमें प्राचीन सभ्यताओं, साहित्यिक, पुरातात्विक स्रोत, शिलालेख अध्ययन एवं उसका महत्त्व और प्रागैतिहासिक युग की भारतीय सन्दर्भ में जानकारी दी जाती है।

मध्यकालीन इतिहास: इसमें विदेशी यात्री वृत्तांत, साम्राज्य, वंश, उत्तर भारत, महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

आधुनिक इतिहास: इसमें ब्रिटिश शासन, धार्मिक तथा सामाजिक सुधार आंदोलन, नीतियां आदि के बारे में पढ़ना हैं।

भूगोल (Geography)

इस विषय में आपको मानव भूगोल, विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि, मानव विकास, परिवहन एवं संचार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, पौधों, जनजाति, नदी-समुद्री घाटियों, खनिज तथा ऊर्जा संसाधन और मानचित्र आदि के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।

जनसंख्या: इस टॉपिक में भारत में जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्तियाँ, भारत में जनांकिकी संक्रमण, भारत की जनगणना, अनुसूचित जातियाँ, अनुसूचित जनजातियाँ धार्मिक, जनगणना, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, आधार परियोजना, भारत की जनसंख्या नीति को पढ़ाया जाता है।

संसाधन: इस टॉपिक में खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन, जल संसाधन, कृषि संसाधन आदि के बारे में पढ़ाया जाता है।

राजनीतिशास्त्र (Politics)

इस विषय में आपको भारतीय राजनीति, नियोजित विकास की राजनीति, भारत के विदेशी संबंध, लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां, संविधानिक व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों आदि का अध्ययन करवाया जाता है।

देश की राजनीति: इसमें देश की राजनीति, राष्ट्रीय नेताओं और दलों, और राष्ट्रीय मुद्दों का अध्ययन किया जाता है।

हिंदी (Hindi)

हिंदी विशिष्ट में आपको भाषा बोध, साहित्य का विकास और व्याकरण, लेखन इत्यादि के बारे मे जानकारी प्रदान की जाती हैं।

भाषा बोध: इस टॉपिक में वाक्य बोध, शुद्ध वाक्य रचना, वाक्य परिवर्तन भाव – विस्तार, मुहावरे लोकोक्तियाँ बोली, विभाषा, मातृभाषा, राजभाषा, राष्ट्रभाषा, शब्दावली आदि के बारे में पढ़ाया जाता हैं।

लेखन: इसमें पत्र लेखन, निबंध लेखन, उपन्यासकारों के जीवन, पत्रिका लेखन, रिपोर्ट लेखन आदि का अध्ययन करवाया जाता है।

काव्य बोध: इस टॉपिक में रस परिचय, अंग, रस भेद- उदाहरण सहित अलंकार , छंद , काव्य की परिभाषा एवं काव्य के भेद काव्य गुण आदि पढ़ाया जाता हैं।

FAQ – 12th Arts Me Kitne Subject Hote Hai

Q1 – 12वीं के बाद आर्ट्स में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

12वीं आर्ट जिस पांच विषय को लेकर आपने पूर्ण की हैं वहीं सब्जेक्ट आपको 12वीं के बाद कॉलेज या युनिवर्सिटी में प्रवेश के दौरान सभी विषय संयोजन में देखने को मिल जाते है आप इन्हीं विषय से आगे की पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं।

  • इतिहास
  • भूगोल
  • राजनीतिशास्त्र
  • अर्थशास्त्र
  • समाजशास्त्र
  • हिन्दी
  • अंग्रेज़ी आदि।

Q2 – 12वीं आर्ट्स में कौन सा विषय आसान है?

वैसे तो 12वीं आर्ट्स में सभी सब्जेक्ट आसान ही हैं किसी विद्यार्थी को वह सब्जेक्ट कठिन लगता है तो किसी विधार्थी को आसान, यह आपकी रुचि और पसंद पर निर्भर करता है इसलिये अपनी रुचि के अनुसार विषय का चयन करें जिससे वह विषय आपको आसान लगेगा। यह रहे कुछ 12वीं आर्ट्स के आसान विषय –

  • राजनीति
  • समाजशास्त्र
  • हिन्दी
  • अंग्रेज़ी

Conclusion :- 12th Arts Me Kitne Subject Hote Hai

आशा करती हूं कि आपको 12वीं आर्ट्स में कितने सब्जेक्ट होते हैं से संबंधित पूरी जानकारी इस आर्टिकल में मिल गई होंगी जिसमे सभी विषय का बेसिक पाठ्यक्रम को समझाने का प्रयास भी किया गया है और इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।

Leave a Comment